- Hindi News
- लुधियाना के चार लोग होंगे रिपब्लिक डे पर स्टेट अवॉर्ड से सम्मानित
लुधियाना के चार लोग होंगे रिपब्लिक-डे पर स्टेट अवॉर्ड से सम्मानित
भास्कर न्यूज - लुधियाना
लोगों को अच्छी सेवाएं देने वाले शहर के प्रसिद्ध लोगों को 65वें गणतंत्र दिवस समारोह के दिन स्टेट अवॉर्ड से सम्मानित किया जा रहा है। सोसायटी को अपनी सेवाएं देने के एवज में प्रशासन की ओर से इन्हें ये सम्मान दिया जा रहा है। इस अवॉर्ड के लिए सीएमसीएच के डायरेक्टर डॉ. एजी थॉमस, डेंटल सर्जन डॉ. विवेक सग्गर, पुलिस की साइबर क्राइम में सहायता देने के लिए त्रिशनीत अरोड़ा व संवेदना ट्रस्ट के राजिंदर अरोड़ा को चुना गया है। 26 जनवरी के
दिन गुरु नानक स्टेडियम में होने वाले इस समारोह में मुख्यमंत्री प्रकाश
सिंह बादल सभी अवार्डीज को सम्मानित करेंगे।
> २६ जनवरी को गुरुनानक स्टेडियम में होने वाले समारोह में सीएम देंगे सम्मान