- Hindi News
- क्लब बनाया और जरूरतमंद परिवारों के बच्चों को लगे पढ़ाने
क्लब बनाया और जरूरतमंद परिवारों के बच्चों को लगे पढ़ाने
भास्कर न्यूज - लुधियाना
शहर के युवाओं ने मिलकर केयर टेकर ह्यूमेनिटी क्लब का गठन किया है। जरूरतमंद परिवारों के बच्चों को पढ़ाने के लिए क्लब के पदाधिकारियों व सदस्यों ने शुक्रवार से अभियान भी शुरू किया। सबको शिक्षा अभियान का मकसद समानता के अधिकार पर अमल करना है। गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में क्लब के प्रेसिडेंट वरूण शर्मा की देखरेख में भामियां रोड पर इस मुहिम की शुरूआत की गई।
इस मौके पर क्लब के प्रेसिडेंट वरुण ने जोर देकर कहा कि जब तक सभी बच्चों को समान शिक्षा का अधिकार नहीं मिलता है, हमारा गणतंत्र का सपना अधूरा रहेगा। उन्होंने बताया कि आर्थिक मजबूरी के चलते बहुत से बच्चे शिक्षा हासिल नहीं कर पाते हैं। क्लब के पदाधिकारियों व सदस्यों ने मिलकर ऐसे ही बच्चों को पढ़ाने और पढ़ाई से जुड़े सारे खर्च उठाने की जिम्मेदारी ली है। इस मौैके क्लब के वाइस प्रेसिडेंट गुरप्रीत सिंह कालड़ा, जनरल सेक्रेटरी इंदरप्रीत सिंह, सेक्रेटरी तेजकरण सिंह गरेवाल, कैशियर बहाल सिंह, एडवाइजर हरप्रीत सिंह के अलावा मनदीप सिंह उप्पल, रोहित कुमार आदि मौजूद रहे।