- Hindi News
- निगम ने अवैध निर्माण की शटरिंग को उतरवाया
निगम ने अवैध निर्माण की शटरिंग को उतरवाया
भास्कर न्यूज - लुधियाना
नगर निगम जोन डी के अधीन हैबोवाल स्थित 22 फुटा रोड पर हो रहे दुकान के अवैध निर्माण को निगम की बिल्डिंग शाखा की टीम ने शुक्रवार की देर शाम को रुकवा दिया। मिली जानकारी के मुताबिक हैबोवाल की 22 फुटा रोड पर एक दुकान का बिना नक्शा पास करवाए निर्माण करवाया जा रहा था। निगम की बिल्डिंग शाखा के इलाका इंस्पेक्टर अरुण कुमार खन्ना के मुताबिक पिछले दो तीन दिन से निर्माण करने वाले मालिक को अवैध निर्माण करने सो रोका गया था लेकिन मालिक द्वारा आज रात को लैंटर डालने की तैयारी शुरु कर दी। खन्ना ने बताया कि जब उन्हें जानकारी मिली कि आज रात को लैंटर डालने की तैयारी हो चुकी है तो वह पूरे दल बल के साथ निर्माण स्थल पर पहुंचे और जाकर अवैध दुकान के निर्माण की शटरिंग को उतार दिया और दुकान मालिक को साफ शब्दों में चेतावनी दी कि अगर इसके बावजूद निर्माण किया गया तो कल को बुल्डोजर लेकर दुकान के सारे निर्माण को गिरा दिया जाएगा।