- Hindi News
- निगम के जोन सी में खुला हेल्प डेस्क, ड्राफ्ट्समैन की लगी ड्यूटी
निगम के जोन-सी में खुला हेल्प डेस्क, ड्राफ्ट्समैन की लगी ड्यूटी
भास्कर न्यूज - लुधियाना
शहर के मिक्स लैंड यूज एरिया के इंडस्ट्रियलिस्ट्स को नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट ((एनओसी)) जारी करने के लिए नगर निगम के जोन-सी में शुक्रवार को स्पेशल हेल्प डेस्क खोला गया है। पहले दिन एक ड्राफ्ट्समैन की ड्यूटी लगाई गई है। शनिवार और रविवार को अवकाश होने के कारण सोमवार को स्पेशल हेल्प डेस्क पूरी तरह से काम करेगा। नगर निगम के कमिश्नर राहुल तिवारी ने कहा कि सोमवार को निगम के जोन-सी में हेल्प डेस्क पर मौके पर ही एनओसी जारी की जाएगी। इसके लिए ओएंडएम ब्रांच, बिल्डिंग ब्रांच, लाइसेंस ब्रांच और हाउस टैक्स के अधिकारियों की जिम्मेदारी तय कर दी गई है। तिवारी ने कहा है कि अगर किसी इंडस्ट्रियलिस्ट्स को किसी तरह की कोई परेशानी आती है तो वह सीधे उनसे बात कर सकता है।