पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सर्वर बंद, नहीं भुगते गए ट्रैफिक चालान

सर्वर बंद, नहीं भुगते गए ट्रैफिक चालान

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना - सुविधा सेंटर का सर्वर बंद होने से शुक्रवार को एक भी ट्रैफिक चालान नहीं भुगता गया। चालान काउंटर पर पहुंचे लोग दोपहर तक इंतजार करते रहे। कर्मचारियों का कहना था कि तकनीकी समस्या है कब तक ठीक हो पता नहीं है। सुविधा सेंटर काउंटर पर रोजाना औसतन चार सौ ट्रैफिक चालान का भुगतान होता है। हैबोवाल के राजेश कुमार ने कहा कि बाइक का चालान भुगतने आया है। सुबह 10 बजे से यहां खड़ा हूं। कर्मचारियों का कहना है कि सर्वर बंद है इसलिए भुगतान नहीं हो सकता। वहीं फोकल प्वाइंट से आए पंकज ने कहा कि वह सुबह 9.30 बजे आ गए थे। काम न होने के कारण पूरी दिहाड़ी खराब हो गई। अब फिर से आना पड़ेगा। मुरादपुरा के राकेश कुमार ने कहा कि जब भी पूछो एक ही जवाब मिलता है सर्वर खराब है कब ठीक होगा पता नहीं।