- Hindi News
- वॉर्ड 73 में लोगों ने किया पार्षद के खिलाफ प्रदर्शन
वॉर्ड 73 में लोगों ने किया पार्षद के खिलाफ प्रदर्शन
भास्कर न्यूज - लुधियाना
वॉर्ड नंबर 73 के सुंदर नगर, गिल कॉलोनी के इलाका निवासियों ने इलाका पार्षद व नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। लोगों का कहना है कि इलाके की गालियों में गंदा पानी भरा हुआ है। इलाके में मूलभूत सुविधाएं न के बराबर है। जगह गंदगी व कूड़े के ढेर लगे हुए है। जिनमें नगर निगम की द्वारा कोई सफाई कर्मचारी सफाई के लिए
नहीं आता ।
लोगों ने बताया की इलाके में विकास का कोई कार्य नहीं हुआ। टैक्स तो वसूले जा रहे है पर सुविधाएं नहीं दी जा रही। न तो गलियों में सीवरेज है और न ही स्ट्रीट लाइट। सीवरेज न होने के कारण बरसात का पानी गलियों में भर जाता है। जिसकी शिकायत इलाका पार्षद को की गई। पर कोई ध्यान नहीं दिया गया। उन्होंने पार्षद व नगर निगम के खिलाफ जम कर नारेबाजी की और चेतावनी दी है कि अगर समय रहते इलाके का विकास शुरू ना किया गया तो पार्षद के घर का घेराव करेगे। इस दौरान संदीप कुमार शुक्ला, बबली, अमन जोत कौर, परमजीत कौर, प्रदीप कुमार, अशोक कुमार, नेत्र पाल, बंसी लाल आदि मौजूद थे।