निटवियर क्लब ने भास्कर का आभार जताया
लुधियाना - मिक्स लैंड यूज एरिया के इंडस्ट्रियलिस्ट्स को पांच साल बाद एनओसी जारी करने के फैसले का स्वागत करते हुए निटवियर क्लब के प्रधान दर्शन डाबर और महासचिव नरेंद्र मिगलानी ने दैनिक भास्कर का आभार जताया है। डाबर और मिगलानी ने कहा कि १५ नवंबर को डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल के समक्ष दैनिक भास्कर द्वारा उठाए गए मिक्स लैंड यूज एरिया की समस्याओं को लेकर होजरी कारोबारियों का एक दल मिला था। जिससे डिप्टी सीएम ने कहा कि जल्द ही मिक्स लैंड यूज एरिया के इंडस्ट्रियलिस्ट्स को सुविधाएं मिलेंगी। डावर और मिगलानी ने नगर निगम के कमिश्नर राहुल तिवारी का भी धन्यवाद किया है। जिन्होंने इंडस्ट्री की समस्याओं को समझा और उसे हल किया।
शिमलापुरी इंडस्ट्रियल मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन ने मिक्स लैंड यूज एरिया के इंडस्ट्रियलिस्ट्स को एनओसी जारी करने के फैसले पर सरकार का स्वागत किया है। इंडस्ट्रियलिस्ट्स ने इसके लिए दैनिक भास्कर का धन्यवाद करते हुए कहा कि दैनिक भास्कर के सहयोग से ही ऐसा हो सका है। एसोसिएशन की बैठक न्यू शिमलापुरी स्थित कार्यालय में प्रधान संजीव धीमान की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने कहा कि पंजाब सराकर के इस फैसले से मिक्स लैंड यूज एरिया में चल रही इंडस्ट्री को काफी फायदा होगा। उन्होंने कहा सभी को पंजाब सरकार के फैसले का स्वागत करना चाहिए। उन्होंने कहा इस उपलब्धि का पूरा क्रेडिट दैनिक भास्कर को जाता है। क्योंकि दैनिक भास्कर ने शुरू से ही लगातार इंडस्ट्री की मांग को सरकार तक पहुंचाने का काम किया है। इस दौरान मनोद नंदा, रणजीत सिंह, कुलवंत सिंह, त्रिलोचन सिंह, गुलशन कुमार, हरप्रीत सिंह, राहुल शर्मा, संतोष सिंह, लखवीर सिंह, मनजीत सिंह, गुरमीत सिंह, विपन विश्वकर्मा, सतपाल कपूर आदि मौजूद थे।
इंडस्ट्रियलिस्ट्स ने कहा, थैंक यू भास्कर
सोमवार से और कर्मचारियों की लगेगी ड्यूटी, इंडस्ट्रियलिस्ट्स को मिलेगी एनओसी
भास्कर फॉलोअप