पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कोहाड़ा में इलेक्ट्रो प्लेटिंग इंडस्ट्री के लिए इंडट्रियलिस्ट्स बनाएंगे क्लस्टर

कोहाड़ा में इलेक्ट्रो प्लेटिंग इंडस्ट्री के लिए इंडट्रियलिस्ट्स बनाएंगे क्लस्टर

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रमुख संवाददाता - लुधियाना
लुधियाना एफुलेंट ट्रीटमेंट सोसाइटी ((लेट्स)) के सीईओ अवतार सिंह ने कहा कि शहर की इलेक्ट्रोप्लेटिंग इंडस्ट्री के लिए कोहाड़ा में २० एकड़ जमीन में क्लस्टर बनाया जाएगा।
पहले चरण में यहां १०० से १५० इंडस्ट्रियल यूनिट लगाए जाएंगे। यहां कुल २५० इंडस्ट्रियल यूनिट का प्रस्ताव है। यह प्रयास शहर के इंडस्ट्रियलिस्ट्स अपने स्तर पर कर रहे हैं। शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान लेट्स के सीईओ अवतार सिंह और सीआईसीयू के जनरल सेक्रेटरी उपकार सिंह आहूजा ने कहा कि पंजाब प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ((पीपीसीबी)) ने पिछले दिनों अभियान चलाकर कई इंडस्ट्रियल यूनिट के बिजली कनेक्शन काट दिया और कुछ यूनिट को सील कर दिया। जिससे इंडस्ट्रियलिस्ट्स को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा।
इसे लेकर डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल से दोबारा बात की गई, तो उन्होंने नगर निगम को एनओसी जारी करने के आदेश दिए। अवतार सिंह ने कहा कि इंडस्ट्रियलिस्ट्स कोहाड़ा के पास एक क्लस्टर बनाने जा रहे हैं। जमीन चिन्हित कर ली गई है। २० एकड़ जमीन में २५० यूनिट लगाई जाएंगी।
इसके लिए इंडस्ट्रियलिस्ट्स अपने स्तर पर काम करेंगे। इसमें सरकार का कोई सहयोग नहीं है। उन्होंने कहा कि पहले चरण में उन इंडस्ट्रियल यूनिट को शिफ्ट किया जाएगा, जिनसे प्रदूषण फैलने का खतरा ज्यादा रहता है। इस मौके पर यूसीपीएमए के इंद्रजीत सिंह नवयुग और मनमोहन सिंह उब्बी भी उपस्थित थे।



लेट्स के सीईओ और सीआईसीयू के जनरल सेक्रेटरी का फैसला