सतपाल गोसाई के पौते की इनोवा चोरी
लुधियाना - वाहन चोरों ने पूर्व कैबिनेट मंत्री सतपाल गोसाईं पोते और पंजाब भाजपा युवा मोर्चे के महामंत्री अमित गोसाईं की इनोवा चोरी कर ली। हैरानी है कि चौड़ी सड़क से जहां से कार चोरी की गई, वहां से थाना डिवीजन नंबर तीन 250 मीटर की दूरी पर है और इतनी दूरी पर ही निक्का मल चौक है। जहां हर समय सिक्योरिटी रहती है। अमित गोसाईं ने बताया कि वह वीरवार रात को अपने दोस्त विनीत ग्रोवर के घर गए थे। रात को करीब 12 बजे इनोवा खड़ी कर दोस्त के घर चले गए। जब सुबह 6 बजे इनोवा लेने आए तो देखा कार गायब थी। उन्होंने पुलिस कंट्रोल पर सूचित किया। थाना प्रभारी बृजमोहन ने बताया कि इस मामले को लेकर पंजाब भर में अलर्ट कर दिया गया है।