पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बयाना लेकर भी नहीं करवाई रजिस्ट्री, केस

बयाना लेकर भी नहीं करवाई रजिस्ट्री, केस

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिस ने चार लोगों को किया नामजद, 50 लाख रुपए में प्लाट खरीदा था
भास्कर न्यूज - लुधियाना
प्लाट का ब्याना देने के बाद भी रजिस्ट्री ना करवाने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों को नामजद किया है। थाना डिवीजन नंबर 5 की पुलिस ने खरड़ के सुशील कुमार की शिकायत
पर सुनेत के निरंजन सिंह, हरविंदर सिंह, निर्मल सिंह व भरभुर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस द्वारा आरोपियों की तलाश की जा रही है। एएसआई परमजीत सिंह ने बताया कि शिकायतकर्ता ने आरोपियों से 50 लाख रुपए में
प्लाट खरीदा था। जिसके बाद उक्त चारों आरोपी रजिस्ट्री के लिए टाल-मटोल करते रहे।
लेकिन बाद में पता चला कि आरोपियों ने उक्त प्लाट पहले ही किसी ओर व्यक्ति को बेच दिया है। शिकायतकर्ता ने इसकी सूचना पुलिस को दी।