मोबाइल छीनते दो युवक गिरफ्तार
लुधियाना - चाकू की नोंक पर लोगों से लूटपाट करने वाले दो युवकों को थाना दरेसी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से छह मोबाइल फोन और एक स्कूटर बरामद किया है। पुलिस ने सुभानी बिल्डिंग के नूर आलम व अरशद के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इंस्पेक्टर संजीव कपूर ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि दोनों आरोपी लोगों से लूटपाट कर स्कूटर पर सवार होकर जा रहे हैं। पुलिस ने दरेसी में नाकाबंदी की थी। इसी दौरान स्कूटर सवार दोनों आरोपियों को शक के आधार पर रोका गया। तलाशी लेने पर आरोपियों से लूटे गए छह मोबाइल फोन और एक स्कूटर मिला। आरोपी चाकू की नोंक पर लूटपाट किया करते थे।