- Hindi News
- तेज रफ्तार कार ने पैदल जा रहे व्यक्ति को कुचला
तेज रफ्तार कार ने पैदल जा रहे व्यक्ति को कुचला
भास्कर न्यूज - लुधियाना
एमबीडी माल, फिरोजपुर रोड पर तेज रफ्तार कार ने आगे जा रहे पैदल व्यक्ति को टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। घायल को राहगीरों ने डीएमसी पहुंचाया। आरोपी कार चालक मौके से फरार हो गया। थाना सराभा नगर पुलिस ने फिरोजपुर रोड, झुग्गी की रहने वाली अंजू देवी की शिकायत पर मुलांपुर के कश्मीर लाल के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। घायल की हालत ज्यादा खराब होने से उसे चंडीगढ़ स्थित पीजीआई अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। जांच अधिकारी ने बताया कि घायल राजिंदर किसी काम के चलते फिरोजपुर रोड पर पैदल जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। जिसके चलते वह घायल हो गया।