- Hindi News
- वोटिंग करना हर वोटर का मौलिक फर्ज : एसडीएम
वोटिंग करना हर वोटर का मौलिक फर्ज : एसडीएम
भास्कर न्यूज - लुधियाना
राष्ट्र वोटर दिवस पर नगर कौंसिल दफ्तर में समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में वोटरों को वोट के अधिकार का प्रयोग करने के लिए जागरूक किया। एसडीएम पोपली ने कहा कि हमारा देश दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। जिसमें 69 करोड़ के लगभग वोटर हैं। उन्होंने कहा कि देश के हर एक नागरिक को सरकार चुनने का अधिकार है। जिसका उपयोग वह वोट डालने के लिए कर सकता है। उन्होंने बताया कि वोट का अधिकार केवल वोट बनाने तक सीमित नहीं होना चाहिए। इसका सही प्रयोग करना भी हर एक वोटर का फर्ज है। यहां पर पहली बार वोटर बने नौजवान वोटरों को मतदाता पहचान कार्ड भी बांटे गए। इस मौके पर कार्य सुधारक अफसर शक्ति कुमार कौशल के अलावा त्रिलोक सिंह व अन्य लोग मौजूद थे।