- Hindi News
- हेल्प लाईन नंबर पर भी नहीं मिलती हेल्प, समस्या के समाधान के लिए देते हैं केवल परामर्श
हेल्प लाईन नंबर पर भी नहीं मिलती हेल्प, समस्या के समाधान के लिए देते हैं केवल परामर्श
मंजू कपूर - लुधियाना
नगर निगम की ओर से गली मोहल्लों में सफाई कर्मचारी नियुक्त किए जाते हैं ताकि हर तरफ सफाई रहे ओर लोग बीमारियों से सुरक्षित रह सके। इलाका पार्षद भी लोगों की समस्याओं को दूर करने का वादा करते हैं। लेकिन वे वादे केवल वादे ही रहते हैं हकीकत नहीं बनते। वॉर्ड न. 26 सुरिंदर पार्क के सीता नगर में लोग पिछले कई वर्षों से गंदगी में रहने के लिए मजबूर हैं। यहां गली में कदम रखते ही खाली प्लाट कूड़े के डंप बना दिए गए हैं। इलाका निवासी बिंदर संधू का कहना है कि इस बारे में कई बार नगर निगम ओर इलाका पार्षद कशमीर कौर को शिकायत कर चुके हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। जब से वे पार्षद बनी है कभी इलाके में आई ही नहीं। हेल्प लाइन नंबर पर भी फोन किया तो उनका जवाब था कि आप प्लाट के मालिक से कहें कि प्लाट की चार दिवारी करवा दें। आपकी समस्या दूर हो जाएगी। हरविंदर कुमार सैनी का कहना है कि इस बारे में संबंधित अधिकारियों से भी बात हो चुकी है लेकिन आश्वासन के सिवा कुछ नहीं हुआ।