- Hindi News
- पीसीटीई इंस्टीट्यूट ऑफ फॉर्मेसी में लगाया मुफ्त मेडिकल कैंप
पीसीटीई इंस्टीट्यूट ऑफ फॉर्मेसी में लगाया मुफ्त मेडिकल कैंप
कैंप का 250 लोगों ने लाभ उठाया
भास्कर न्यूज - लुधियाना
पीसीटीई इंस्टिट्यूट आफ फार्मेसी ने आस्था किडऩी एंड सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल के सहयोग से एकेडमिक डीन प्रो. आर कुमार की अध्यक्षता में इंस्टिट्यूट के कैम्पस टू में मेडिकल कैंप का आयोजन किया। जिसमे आसपास के गांव बद्दोवाल, अयाली कला, ललतों से लगभग 250 लोगो ने इस अवसर का लाभ उठाया। इंस्टिट्यूट के छात्रों के अलावा इस समय फैकल्टी सदस्य ओर स्टाफ भी मौजूद था। इंस्टिट्यूट के डायरेक्टर जनरल डॉ. केएन एस कंग ने कहा कि जीवन में अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए अच्छा स्वास्थ्य बहुत जरूरी है। इस तरह से कैंप लगाने से हमें बीमारियों से संबंधित कई प्रकार की जानकारी मिल जाती है। कैंप में किडनी डिस आर्डर से संबंधित जानकारी दी गई। इसके साथ ही इस बीमारी से बचाव के उपाय भी बताए गए।
बी फार्मेसी के छात्रों ने मरीजों की काउंसलिंग कर उन्हें दवाइयां देकर अस्पताल और क्लीनिक के लिए जरूरी मैनेजमेंट स्किल के बारे में जानकारी हासिल की। उन्होंने लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरुक रहने को कहा।