- Hindi News
- वॉर्ड 31 : न सीवरेज, न ही बनीं हैं यहां की सड़कें
वॉर्ड 31 : न सीवरेज, न ही बनीं हैं यहां की सड़कें
भरत मुंजाल - लुधियाना
शहर के सबसे बड़े वॉर्ड 31 में समस्याओं की भरमार है। वॉर्ड की 35 हजार आबादी इन समस्याओं से जूझ रही है। इलाका सड़क, सफाई व सीवरेज की समस्या से जूझ रहा है। दस साल पहले बनाई सड़कें टूट चुकी है। आज स्थिति यह है कि पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। जिसका कारण सीवरेज का पानी सड़कों भरा रहना है। इलाका निवासियों का कहना है कि इलाके की सफाई पर कोई ध्यान नहीं दिया जाता। कर्मचारी मनमर्जी से आते है। सीवरेज का तो काफी बुरा हाल है। वॉर्ड के कई मोहल्लों में सीवरेज सिस्टम पड़ा ही नहीं है। जिनमें है वह ना के बराबर है। सीवरेज प्रणाली चरमराई हुई है। पांच साल से सीवरेज की सफाई नहीं हुई। महीने की बीस दिन तो सीवरेज ब्लाक ही रहता है। शिकायत करने पर कोई कार्रवाई नहीं होती। अगर होती भी है तो केवल खाना पूर्ति ही की जाती है। सीवरेज का पानी सड़कों व गलियों में भरा रहता है। वार्ड के चंदर नगर, न्यू चंदर नगर, लक्ष्मी नगर, नामदेव कालोनी सहित कई इलाकों यहीं समस्या बनी हुई है। बरसात के दिनों में इलाके का काफी बुरा हाल हो जाता है। समस्या को हल कराने के लिए कई बार पार्षद को शिकायत की गई पर कोई सुनवाई नहीं हुई। जिसके बाद निगम प्रशासन को भी कहा गया। पर किसी ने इस ओर ध्यान नहीं दिया।
॥इलाके की सबसे बड़ी समस्या सीवरेज की है। आए दिन सीवरेज जाम रहता है। सीवरेज का गंदा पानी घरों के बाहर भरा रहता है।-कमलजीत कौर, चंदर नगर।
॥सीवरेज के पानी के कारण सड़कें टूट रही है। जगह-जगह सड़क में गढ्ढ़े हो रखे है। गंदा पानी सड़कों पर भरा रहता है। खुद ही सफाई करनी पड़ती। -शाम सुंदर, निवासी चंदर नगर।
॥इलाके की समस्या पर इलाका पार्षद से कहा तो मेयर को शिकायत की आश्वासन देर टाल दिया। पर समस्या को किसी ने हल नहीं किया।- अरविंद वालिया, निवासी न्यू चंदर नगर।
॥नामदेव कॉलोनी में दुकान है जिसके सामने हर दिन सीवरेज का गंदा पानी भरा रहता है। समस्या को हल किया जा रहा।- जतिंदर कुमार सोनू, निवासी लक्ष्मी नगर।
॥इलाके में पानी की निकासी का कोई साधन नहीं है। जरा सी बरसात होने पर कई दिनों तक पानी खड़ा रहता है। सीवरेज का पानी बैक मारता है। सुमित जैसवाल, निवासी न्यू चंदर नगर।
॥सीवरेज का गंदा पानी घरों की नींव में जाता है। ऐसे में घर की दीवारें बैठने का डर भी बना हुआ है। बरसात के बाद घर में कैद होना पड़ जाता है।- गुलशन कुमार
॥गर्मियों में परेशानी और बढ़ जाती है। गंदे पानी पर मच्छर पनपने लगते है। बदबू के कारण सांस लेना मुश्किल हो गई है। -राज कुमार, निवासी न्यू चंदर नगर।
॥सड़क में गढ्ढ़े हुए पड़े है। जिन में सीवरेज का पानी भर जाता है। कई बार राहगीर गिल कर चोटिल हो चुके है। पर निगम प्रशासन कोई ध्यान नहीं दे रहा। आदराम
॥पार्षद केवल अपने घर के आस-पास के एरिये का विकास कर रहा है। फंड का पैसा कहां खर्च हो रहा है कोई नहीं पता। -अमित कुमार, निवासी न्यू चंदर नगर।
लोगों की मांग
लोगों ने निगम प्रशासन से इलाके की परेशानी को हल करने को कहा है। उन्होंने इलाके में हर सप्ताह निगम का अधिकारी इलाके का दौरा करे व समस्याओं पर ध्यान दे तो काफी सुधार हो सकता है। उन्होंने बिना पक्षपात के पूरे वॉर्ड का विकास करने, सीवरेज ब्लाक की समस्या हल करने, सड़कों का निर्माण, गंदगी से निजात दिलाने की मांग की है।