- Hindi News
- नारी सशक्तिकरण पर मालवा कॉलेज में स्पेशल सेशन का आयोजन
नारी सशक्तिकरण पर मालवा कॉलेज में स्पेशल सेशन का आयोजन
भास्कर न्यूज - लुधियाना
सिविल लाइंस स्थित मालवा सेंट्रल कॉलेज ऑफ एजुकेशन फॉर वुमन की ओर से महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज कैंपस में किया जा रहा है। दस दिवसीय इस कार्यक्रम की शुरुआत 20 जनवरी को की गई थी। हर रोज एक नए सेशन का आयोजन हो रहा है। इसी प्रोग्राम के तहत कॉलेज में एक घंटे के स्पेशल सेशन का आयोजन कॉलेज प्रिंसिपल डॉ. रविंदर कौर की अध्यक्षता में किया गया। असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. निरोत्तमा शर्मा ने स्टूडेंट्स को उनके अधिकारों व कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी। असिस्टेंट प्रोफेसर हरप्रीत कौर ने नारी सशक्तीकरण को लेकर एक कविता भी पेश की। कॉलेज के बीएड और एमएड के स्टूडेंट्स ने मिमिक्री, गाने, कविताएं और भाषण भी प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में डॉ. मोहुआ खोसला ने सभी का धन्यवाद वयक्त किया।