- Hindi News
- श्री राधा गोविंद जी का प्रकटोत्सव 4 फरवरी को
श्री राधा गोविंद जी का प्रकटोत्सव 4 फरवरी को
भास्कर न्यूज - लुधियाना
श्री गोविंद गौ धाम में ठाकुर श्री राधा गोविंद जी का प्रकटोत्सव 4 फरवरी को श्रद्धा, भावना भक्ति एवं गऊ सेवा के रूप में मनाया जाएगा। गौ सेवक सतीश गुप्ता एवं अशोक धवन ने बताया कि इस समारोह में पंजाब भर से गौ सेवक शामिल होंगे। इस दिन ठाकुर श्री राधा गोविंद जी का महा अभिषेक पंचामृत से होगा। गौ सेवक सुंदर दास धमीजा ने कहा कि जहां गाय एवं गोविंद की सेवा होती है। उस स्थान पर पूजा अर्चना भक्ति एवं दान देने का फल सहस्रों गुणा ज्यादा होता है। संजीव सूद बांका एडवोकेट, मनोहर वर्मा एवं बसंत कुमार ने कहा कि समारोह को लेकर गौ धाम में तैयारियां जोरों पर चल रही है। मंदिर प्रांगण को भव्य फूल बंगले के साथ सजाया जाएगा। हरि नाम संकीर्तन की रसधारा प्रवाहित होगी। प्रकटे उत्सव को लेकर गौ धाम में श्रीमद् भागवत सप्ताह का भव्य आयोजन भी किया जाएगा। भागवत सप्ताह की महिमा का वर्णन करते हुए सुरेश गुप्ता ने कहा कि कलियुग में जो जीव भागवत जी का दर्शन, स्पर्श एवं श्रवण करता है। उस जीव के कोटि-कोटि जन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं। अंत में उस जीव को भगवत धाम की प्राप्ति होती है। गौ सेवक सुभाष जिंदल, मोहन परुथी ने बताया कि इस भव्य कार्यक्रम को लेकर कृष्ण भक्तों में विशेष उत्साह की लहर चल रही है। क्योंकि गोविंद गौ धाम महानगर का केंद्रीय स्थान होने के कारण कृष्ण भक्तों में इस स्थान पर होने वाले उत्सवों में श्रद्धालु उत्साह से भाग लेते हैं।
यहां पर अश्वनी ग्रोवर, हरमेश अरोड़ा, राज वर्मा, विनोद गुप्ता, डा. बलराज वर्मा, डा. बीआर कपूर, नवीन भाटिया, राकेश गंभीर, राज अरोडा, वरिंदर गुप्ता राजू, संजीव सिंगला, वरिंदर शर्मा बॉबी, राकेश जैरथ, केशव गुप्ता के संयोजकत्व में विभिन्न टीमों का गठन किया गया है। जो इस कार्यक्रम की सारी व्यवस्था को सुचारु रुप से चलाएंगे।