नगर कीर्तन में नतमस्तक हुई संगत
भास्कर न्यूज - लुधियाना
माडल टाउन एक्टेंशन स्थित गुरुद्वारा शहीद बाबा दीप सिंह जी मे आज शहीद बाबा दीप सिंह जी के प्रगट दिवस के उपलक्ष्य में नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन गुरुद्वारा साहिब से शुरू होकर ईशमीत चौक, कृष्णा मंदिर, शास्त्री नगर, गुरुतेग बहादुर अस्पताल से होते हुए गुरुद्वारा साहिब में संपन्न हुआ। नगर कीर्तन के रास्तों में कई संस्थाओं द्वारा लंगर लगाए गए। कई संगत ने कई प्रकार के पकवानों के लंगर लगाए। संगत ने रास्तों को फूलों और झंडियों से सजाया। संगत ने रास्तों को पानी का छिड़काव करके रास्तों को साफ़ करके नगर कीर्तन का स्वागत किया। इस दौरान संगत में बाबा जी का प्रशाद भी वितरित किया गया। इस मौके राजिंदर सिंह बिन्द्रा, हरप्रीत सिंह, बाबा अजीत सिंह, हरभजन सिंह डंग, हरविंदर पाल सिंह चावला, सुखविंदर पाल सिंह और अन्य लोग मौजूद रहे।
शहर में शहीद बाबा दीप सिंह जी के प्रगट दिवस के उपलक्ष्य में नगर कीर्तन निकाला