- Hindi News
- कोट मंगल सिंह इलाके में बाइक से टक्कर मार किया घायल, मौत
कोट मंगल सिंह इलाके में बाइक से टक्कर मार किया घायल, मौत
भास्कर न्यूज - लुधियाना
कोट मंगल सिंह इलाके में तेज रफ्तार मोटरसाइकिल ने आगे जा रहे मोटरसाइकिल सवार युवक को टक्कर मार दी। जिसके चलते वह सड़क पर गिर गया और उसके सिर में गहरी चोटें लग गई। परिजनों ने घायल को निजी अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। आरोपी मोटरसाइकिल सवार आरोपी मौके से फरार हो गया। थाना डाबा की पुलिस ने सतगुरु नगर के अनिल कुमार की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी ने बताया कि मृतक युवक किसी काम के चलते अपने पिता के साथ अलग-अलग वाहनों पर सवार होकर जा रहा थे। जब वह कोट मंगल सिंह इलाके में पंहुचे तो पीछे से आ रहे तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार ने मृतक युवक को टक्कर मार दी। जिसके चलते वह नीचे गिर गया और बुरी तरह से घायल हो गया। जिसे परिजनों ने इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया।