पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रामलीला राम और रावण के बिना असंभव : शून्य प्रभु

रामलीला राम और रावण के बिना असंभव : शून्य प्रभु

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - लुधियाना
सतलुज किनारे स्थित शनि गांव प्रमुख श्री शून्य प्रभु महाराज ने अपने साप्ताहिक प्रवचनों में कहा कि खेल में जब विरोधी टीम न हो तो खेलने का मजा नहीं आता। ऐसे ही यह संसार भी परमात्मा का खेल है इसमें भी पूरा आनंद विरोधी टीम के साथ ही आता है। महापुरुषों के जीवन को ही देखें राम के साथ रावण, कृष्ण के साथ कंस मौजूद हैं। रामलीला भी राम और रावण के बिना संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि जीवन में पूर्णता दोनों पक्षों से ही आती है। हर मनुष्य के साथ परमात्मा उसके विरोधी को भी जन्म देता है। एक विलेन प्रत्येक के जीवन में होता है। ऐसे ही हमारे आसपास हमसे ईष्र्या करने वाले, हमारी निंदा करने वाले, गलत अफवाहें फैलाने वाले लोग ही हमें जागरूक रखते हैं।