पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ग्यासपुरा की सोनिया की हत्या कर फेंका था ढंडारी में शव, वीरवार से लापता थी

ग्यासपुरा की सोनिया की हत्या कर फेंका था ढंडारी में शव, वीरवार से लापता थी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - लुधियाना
शुक्रवार को ढंडारी में मिले युवती के शव की पहचान ग्यासपुरा के अमरदास कॉलोनी की रहने वाली सोनिया के रूप में हुई है। सोनिया वीरवार को अपनी सहेली के साथ फैक्ट्री में काम के लिए निकली थी। उसके बाद वह वापस नहीं लौटी। घरवालों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कुछ भी पता नहीं चला। शनिवार सुबह अखबार में युवती की हत्या की खबर पढ़कर सिविल अस्पताल के मोर्चरी पहुंचे उसके घरवालों ने उसकी शिनाख्त सोनिया के रूप में की।
थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस ने बताया कि, सोनिया की हत्या के सिलसिले मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस सिलसिले में पूछताछ के लिए कुछ लोगों और सोनिया की सहेली को हिरासत में लिया है। पुलिस अभी किसी भी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंची है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।