सड़क हादसे में दो लोगों की मौत
भास्कर न्यूज - लुधियाना
पिछले 24 घंटे के दौरान शहर में हुए अलग-अलग सड़क हादसों के दौरान दो लोगों की मौत हो गई। एक हादसे में मरने वाला जमालपुर क कॉलोनी का रहने वाला राजिंदर कुमार है। जांच अधिकारी ने इसकी जानकारी देते हुए बताया कि राजिंदर कुमार 29 दिसबंर को जब जमालपुर के पास जा रहा था इसी दौरान एक तेज रफ्तार ऑटो ने उसे टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अरोड़ा न्यूरो सेंटर अस्पताल ले जाया गया। जहां आज उसकी मौत हो गई। पुलिस ने ऑटो चालक के खिलाफ पर्चा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। दूसरी ओर, कंगनवाल के रहने वाले संदीप कुमार की एक सड़क हादसे में मौत हो गई। संदीप कुमार जब शुक्रवार की रात ढंडारी पुल के पास जा रहा था। तभी उसे एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अपोलो अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत करार दे दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।