भगवती जागरण 28 जनवरी को
शेरपुर डाबा रोड नजदीक हनुमान मंदिर में मनाया
जाएगा कार्यक्रम
भास्कर न्यूज - लुधियाना
दशमेश ऑटो स्टैंड लुधियाना वालों की ओर से महामाई का पहला विशाल भगवती जागरण 28 जनवरी को शेरपुर डाबा रोड नजदीक हनुमान मंदिर में मनाया जाएगा। डाबा रोड स्थित हनुमान मंदिर में एक मीटिंग प्रधान प्रमोद शर्मा की अध्यक्षता में हुई। उन्होंने बताया कि समारोह की तैयारियां अभी से शुरू
कर दी गई है। मीटिंग के दौरान जगतार सिंह, बाबा छोटे लाल, बलदेव सिंह, महिंदर सिंह, रमेश कुमार, राजू आदि शामिल हुए।