- Hindi News
- शेरपुर कलां के मेन रोड पर लगे हैं गंदगी के ढेर
शेरपुर कलां के मेन रोड पर लगे हैं गंदगी के ढेर
कुलदीप सिंह, लुधियाना
वॉर्ड नंबर 14 स्थित शेरपुर कलां के मेन रोड पर पड़ा गंदगी का ढेर लोगो के लिए आफत बन गया है। जहां लोग अपने व्यवसाय जुटा रहे है वहीं बीमारी का हब बन गया है। यहां सांस लेना तो दूर की बात यहां से गुजरना भी लोगो के लिए मुशिक्ल हो गया है। इस जगह पर बाकायदा साफ -साफ अक्षरों में लिखा हुआ है कि यहां कूड़ा फेंकना मना है। फिर भी बिना रोक टोक के लोगो द्वारा कूड़ा फैंका जा रहा है। इस इलाके में गैस्ट्रो की समस्या के समस्या के साथ-साथ अन्य बीमारियां भी अधिक होती है। इस गंदगी के ढेर से लोग यहां रहना भी नहीं चाहते। गंदगी का ढेर मेन रोड पर होने के कारण लोगो को यहां से मुंह पर कपड़ा बांध कर निकलना पड़ता है।
दूसरे वॉर्ड के लोग भी फेंकते है कूड़ा
गंदगी के डेर से लोग तो पहले ही परेशान है। वहीं दूसरी तरफ दूसरे वार्ड के लोग भी यहीं कूड़ा फेंक कर जाते है। अगर उनको रोका भी जाता है। वह लड़ाई झगड़े पर उतर आते है। यह बात यहीं पर ही खत्म नहीं होती। गंदगी को रोकने की बजाय इसे और बढ़ावा दिया जा रहा है। ऐसा नहीं है कि किसी को नहीं पता कि यहां कूड़ा कर्कट अधिक और बीमारी फैलने का खतरा अधिक बना रहता है।
पार्षद बोलीं लोग कूड़ा फेंकते जरूर हैं, लेकिन उसी दिन उठा भी लिया जाता है
वार्ड नंबर 14 की पार्षद मेघा अग्रवाल ने बताया कि यहां नगर निगम के अधिकारी कूड़ा फेंकने आते है और इसके अलावा दूसरे लोग भी कूड़ा फेंकते है। लेकिन उसी दिन कूड़ा उठा कर ले जाते है। वह खुद चाहते है कि वार्ड में सफाई बनी रहे। इसी लिए वहां से उसी दिन कूड़ा उठा लिया जाता है।
॥हम यहां काफी लंबे समय से रहे है। इस संबंध में कई बार इलाका पार्षद को कूड़ा ना फेंकने के लिए कहा गया। लेकिन इस समस्या का कोई समाधान नहीं किया गया। विक्की, इलाका निवासी
॥-कूड़े के ढेर के बिल्कुल मेरी दुकान के बाहर है। इस जगह पर कूड़ा फेंकने को लेकर कई बार झगड़ा भी हो चुका है। गंदगी के बीच ही दुकान चलाने के लिए मजबूर है। दुर्गा प्रसाद
॥यह कूड़े का ढेर लगातार बढ़ता जा रहा है। कूड़ा फेंकने वाले लोगों को जब रोकते हंै तो वह ये जवाब देते हैं कि हम कूड़ा यहां नहीं तो कहां फेंकेंगे। इसका समाधान शीघ्र होना चाहिए। रणजीत सिंह, इलाका निवासी