पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न स्कूलों में हुए कार्यक्रम

गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में विभिन्न स्कूलों में हुए कार्यक्रम

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - लुधियाना
रिपब्लिक डे को शहर के विभिन्न स्कूलों में मनाया गया। कार्यक्रम के तहत स्कूलों को जहां स्लोगन, तिरंगे और स्वतंत्रता सेनानियों की तस्वीरों को सजाया गया था। बच्चों ने विभिन्न तरह के कार्यक्रम प्रस्तुत कर देश की एकता और अखंडता को प्रस्तुत किया। स्कूल के बच्चों के साथ स्टाफ ने भी कार्यक्रम में शिरकत की। इसके साथ ही स्कूल के प्रिंसिपल ने बच्चों को गणतंत्र दिवस मनाए श्रद्धा से व मनाए जाने के लिए भी प्रेरित किया।
बोन वोएज विद्या भवन में एनुअल डे के साथ मनाया रिपब्लिक डे : जमालपुर स्थित बोन वोएज विद्या भवन के प्रांगण में एनुअल डे के साथ ही रिपब्लिक डे भी मनाया गया। कार्यक्रम में कल्चरल और देश भक्ति के कई प्रोग्राम बच्चों द्वारा पेश किए। कार्यक्रम की शुरुआत प्री नर्सरी क्लास के बच्चों द्वारा फैंसी ड्रेस कंपीटिशन पेश कर किया गया। एमएलए रणजीत सिंह ढिल्लों ने मुख्यातिथि की भूमिका निभाई गई। बच्चों ने भू्रण हत्या, बाल मजदूरी और अन्य सामाजिक बुराइयों पर नाटक पेश किए। साथ ही लड़का और लड़की में भेद भाव न करने के लिए भी लोगों को प्रेरित किया। कल्चरल कार्यक्रम में लोक नाच व गिद्दा इत्यादि भी पेश कर सबको अपने पांव थिरकाने पर मजबूर कर दिया। स्कूल के डायरेक्टर पीएन रेमानन ने बच्चों द्वारा पेश किए कार्यक्रम की प्रशंसा की। साथ ही उन्होंने सभी बच्चों को शिक्षा प्रदान किए जाने पर जोर दिया।
सेंट जीडीएस कॉन्वेंट स्कूल में रिपब्लिक डे सेलिब्रेशन
बस्ती जोधेवाल स्थित सेंट जीडीएस कॉन्वेंट स्कूल में रिपब्लिक डे मनाया गया। स्कूल की छात्र परिषद की ओर से मार्चपास्ट किया गया। मार्च पास्ट के बाद देश भक्ति की कविताएं, भाषण और देशभक्ति के गीत प्रस्तुत किए गए। स्कूल के प्राइमरी विंग ने इस मौके पर हरित दिवस मनाया जिसमें उन्होंने हरे रंग की ड्रेस पहन कर देश की विकास और उन्नति का प्रतीक है। स्कूल की मैनेजिंग कमेटी के अध्यक्ष मनमोहन सिंह और उपासना सिंह ने बच्चों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी। साथ ही उन्होंने बच्चों को गणतंत्र दिवस की महत्ता के बारे में भी जानकारी प्रदान की। उन्होंने बच्चों को देश हित और भक्ति की भावना का भी प्रसार करने के लिए कहा। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गीत गा कर किया गया।
देश भक्ति के गाने गा कर मनाया गणतंत्र दिवस
डाबा रोड स्थित श्री हरिकृष्ण पब्लिक सीनियर सेकंडरी स्कूल में गणतंत्र दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में स्टूडेंट्स ने देश भक्तों के किरदार निभाए। वहीं, देश भक्ति के गाने भी गा कर रंगारंग कार्यक्रम पेश किया। स्कूल के डायरेक्टर प्रेम सिंह सोखी ने और प्रिंसिपल मनजीत कौर ने गणतंत्र दिवस की महत्ता के बारे में बच्चों को जानकारी प्रदान की। उन्होंने बच्चों को देश को प्यार करने व सम्मान देने के लिए भी प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में बच्चों को राष्ट्रीय गीत गाया गया।
गणतंत्र दिवस पर वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन : जीटीबी नगर स्थित चिल्ड्रन वैली पब्लिक सीनियर सेकंडरी स्कूल में गणतंत्र दिवस के मौके पर वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में साल 2012 13 में क्लास में अव्वल आने वाले स्टूडेंट्स को सम्मानित किया गया। गुरुद्वारा कलगीधर के प्रधान सरदार गुरमीत सिंह ने मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत की। स्कूल की प्रिंसिपल अनिता भट्ट ने मुख्य मेहमान का स्वागत किया। स्कूल के चेयरमैन बीएल भट्ट ने बच्चों को पुरस्कार वितरित किए व बच्चों को अनुशासन, अच्छी आदतों और उच्च आदर्शों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। बच्चों ने इस मौके पर रंगारंग कार्यक्रम पेश किया। इसी अवसर पर अन्य गतिविधियों में हिस्सा लेने वाले स्टूडेंट्स को भी इनाम देकर सम्मानित किया गया।
गणतंत्र दिवस पर शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन : मुंडियां कलां स्थित पीएसएन सीनियर सेकंडरी स्कूल में गणतंत्र दिवस के मौके पर शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। बच्चों को देश की एकता, अखंडता को बनाए रखने, राष्ट्रीय गीत का सम्मान करने व चाइनीज डोर का प्रयोग न करने की शपथ दिलवाई गई।
स्कूल के हेड ब्वाय विश्वजीत ने सभी स्टूडेंट्स को स्कूल प्रिंसिपल डॉ. संदीप सिंह नेगी और स्कूल के स्टाफ की उपस्थिति में शपथ दिलवाई। प्रिंसिपल डॉ. संदीप सिंह नेगी ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से स्टूडेंट्स में देश भक्ति के साथ ही सम्मान की भावना का भी विकास होता है। उन्होंने कहा कि चाइनीज डोर के प्रयोग से काफी लोगों का नुकसान होता है, बच्चों को यदि जानकारी प्रदान की जाएगी तो वे इसका प्रयोग नहीं करेंगे। कार्यक्रम में दीपक, अमरजीत, धनंजय, संदीप, शशिकांत, सूरज व स्कूल का स्टाफ भी मौजूद था।
राष्ट्रीय ध्वज को बच्चों ने दी अपनी सलामी : चंडीगढ़ रोड स्थित यूएसपीसी जैन पब्लिक स्कूल में 65वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में स्कूल के प्रिंसिपल तरसेम कुमार, जनरल सैक्रेटरी एमपीजैन, प्रिंसिपल मीनू ने शिरकत की। कार्यक्रम की शुरुआत नवकार मंत्र से की गई। जिसके बाद स्कूल कमेटी के सदस्यों की ओर से राष्ट्रीय ध्वज फहराया
गया। स्कूल के पांचों हाउस के स्टूडेंट्स ने बैंड बाजे के साथ परेड की व झंडे को सलामी दी। बच्चों ने देश भक्ति के गीत पेश किए। स्कूल कमेटी के सदस्यों ने गणतंत्र दिवस की सबको बधाई दी व इस दिवस की महत्ता के बारे में भी स्टूडेंट्स को जानकारी प्रदान की। बच्चों को हमेशा ही देश को प्यार करने की प्रेरणा दी।
एमडी पब्लिक स्कूल में रिपब्लिक डे सेलिब्रेशन : न्यू शिमला कॉलोनी स्थित न्यू शिमला कॉलोनी में एमडी पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस व वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह मनाया गया। कार्यक्रम में एमएलए रंजीत सिंह ढिल्लों ने मुख्यातिथि के तौर पर शिरकत की। साथ ही काउंसलर वरिंदर सहगल, स्कूल के चेयरमैन एमएल ढींगरा, संतोष ढींगरा, प्रिंसिपल शशि ढींगरा,चेतना ढींगरा, राजेश ढींगरा, पवन ढींगरा, गुलशन दुआ, सुनील जसूजा ने खास तौर पर शिरकत की। कार्यक्रम में बच्चों को विभिन्न गतिविधियों में शानदार प्रदर्शन करने पर सम्मानित किया गया व बच्चों को गणतंत्र दिवस की महत्ता के बारे में भी जानकारी प्रदान की गई।
शिफाली स्कूल में गणतंत्र दिवस की धूमधाम : शिफाली इंटरनेशनल स्कूल में वोटिंग दिवस को मनाया गया। जिसमें बच्चों की ओर से भारत निर्वाचन के बारे में जानकारी पेश की गई। इसी के तहत क्लास के सी.आर चुनने के लिए मतदान देने का कार्यक्रम शुरू किया गया। इस दौरान क्लास के छ: उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया। जिनमें लड़कों में आशीष राजपाल, रवी, सौरव राठौर ओर लड़कियों में गिन्नी, आस्था और श्यामली ने उम्मीदवार ने हिस्सा बनकर हिस्सा लिया। इसी के तहत उम्मीदवारों ने अपने चुनाव चिन्ह के साथ-साथ अपने द्वारा करने वाले कामों के बारे में अवगत करवाया। इस अवसर पर छात्रों ने अपने-अपने उम्मीदवारों को वोट किए। वोटिंग कार्यक्रम में अध्यापकों की ओर से जज की भूमिका निभाई गई।
ग्रीन लैंड स्कूल में बच्चों ने पेश किए देश भक्ति गीत : ग्रीन लैंड सीनियर सेकेंडरी स्कूल में गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आगाज स्कूल के चेयरमैन राजेश रुद्रा तथा स्कूल प्रिंसिपल बलदीप पंधेर द्वारा तिरंगा लहराकर किया गया। वही स्कूल में एनसीसी कैडेट्स की ओर से मार्च पास्ट निकाला गया। स्कूल में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों की ओर से बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। इसी के तहत देश को अपनी जान समर्पित करने वाले शहीदों को श्रृद्धांजलि अर्पित की गई। बच्चों ने तीन रंग के पहरावे पहनकर लोगों को संदेश दिया। इस अवसर राजेश रुद्रा तथा स्कूल प्रिंसिपल बलदीप पंधेर ने देश को स्वर्ग बनाने के लिए शांति व भाईचारे की भावना फैलाने के लिए प्रेरणा दी। कार्यक्रम के अंत में बच्चों ने ए वतन ए वतन गीत कर स्कूल को देश भक्ति की भवनाओं में मग्न कर दिया।
देश मेरे देश मेरे पर थिरके नन्हे कदम : बाल भारती पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह मनाया गया। देश के लिए अपने प्यार को बच्चों ने बखूबी प्रदर्शित किया। बच्चों ने रंगारंग कल्चरल कार्यक्रम पेश कर सबको अपने पांव थिरकाने पर मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में देश की विभिन्नता को प्रदर्शित करते हुए कार्यक्रम का सबने मिल कर आनंद उठाया। क्लास चौथी और पांचवीं के बच्चों ने मिल कर शांति और एकजुटता का गाना वसुंधरा कुटुम्बकम पर डांस प्रस्तुत किया। वहीं, दूसरी और तीसरी क्लास के बच्चों ने अनोखा देश इंडिया और देश मेरे देश मेरे पर प्रस्तुति देकर भारत माता के लिए अपने प्यार को पेश किया। प्री प्राइमरी क्लास के स्टूडेंट्स ने सबको मिल जुल कर और प्यार से रहने का संदेश दिया। भारत विभिन्नता में एकता को स्टूडेंट्स ने बहुत ही बढिय़ा ढंग से पेश किया। स्कूल प्रिंसिपल पूनम डोगरा ने सभी बच्चों को 65वें गणतंत्र दिवस की बधाई दी। उन्होंने बच्चों को अच्छे नागरिक बन कर भारत का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया। साथ ही उन्होंने बच्चों को अपने देश से प्यार और सच्चे रहने के लिए कहा।
लक्की स्कूल में गणतंत्र दिवस पर बच्चों ने दिखाये अपने जौहर
शेरपुर कलां स्थित लक्की सीनियर माडल स्कूल में गणतंत्र दिवस बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। इस दौरान गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्कूल में पेंटिग प्रतियोगिता का विशेष प्रबंध किया गया। इस अवसर पर स्कूल डायरेक्टर कमलजीत सिंह ने बच्चों को गणतंत्र दिवस के महत्व के बारे में बताया व सारे स्टाफ को मुबारकबाद दी। इस अवसर पर स्कूल के प्रांगण को विशेष रूप से सजाया गया। कार्यक्रम में भाषण प्रतियोगिता एवं सामान्य ज्ञान के बच्चों को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर स्कूल प्रिंसिपल मनजीत कौर ने बच्चों को गणतंत्र दिवस की महत्वता के बारे में बताया व सारे बच्चों ओर स्कूल स्टाफ को बधाई दी।
एवरेस्ट स्कूल में गूंजा भारत माता की जय का नारा
एवरेस्ट पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल मोती नगर में गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह के दौरान स्टूडेंट ने भारत माता की जय के नारे लगाए। एवरेस्ट ग्रुप आफ स्कूल के डायरेक्टर राजिंदर शर्मा समारोह में मुख्य मेहमान थे। समारोह में स्टूडेंट ने सांस्कृतिक समारोह पेश किया। जिसमें नृत्य, गीत पेश किए। स्टूडेंट ने पूरे स्कूल को भारत माता की जय, बंदे मातरम, जय हिंद के नारों से सजाया। इस मौके पर फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। जिसमें स्टूडेंट ने स्वतंत्रता सेनानियों की वेशभूषा धारण की। स्कूल के डायरेक्टर रजिंदर शर्मा ने स्टूडेंट को इस दिन का महत्व बताया। स्कूल की कोआर्डिनेटर आशा शर्मा ने स्टूडेंट को मिठाई बांटी और स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।
रक्तदान कर मनाएंगे गणतंत्र दिवस
थेलेसीमिया पीडि़त बच्चों के लिए रक्तदान अभियान चलाने वाली गैर-सरकारी संस्था जिंदगी लाइव फाउंडेशन गणतंत्र दिवस नए अंदाज में मनाएगी। फाउंडेशन की ओर से 26 जनवरी को दोपहर 12 बजे से कैलाश सिनेमा चौक के नजदीक पिंडी दयाल धर्मशाला में ब्लड डोनेशन कैंप लगाया जाएगा। जिसमें फाउंडेशन की टीम के सदस्य भी थेलेसीमिक बच्चों के लिए रक्तदान करेंगे। काबिलेजिक्र है कि यह फाउंडेशन की ओर से लगने वाला 11वां ब्लड डोनेशन कैंप होगा।
भारतीय विद्या मंदिर स्कूल में गणतंत्र दिवस की धूम
भारतीय विद्या मंदिर स्कूल के प्रांगण में गणतंत्र दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान स्कूल में देश की सभ्यता संस्&52द्भ;कृति ति को प्रदर्शित एक गुजरात का लोक नृत्य पेश किया गया। जिसमें बच्चों की तरफ से बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया गया। इस अवसर पर बच्चों की ओर से देश भक्ति के समूह गीत भी पेश किए गए। जिसमें बच्चों ने अपनी सुरीली आवाजों का जादु बिखेरा। कार्यक्रम में पांचवीं कक्षा के छात्र नमन ने स्वरचित कविता पेश करके स्कूल के वातावरण को देश भक्ति में लीन कर दिया। स्कूल प्रबंधक ओ.पी सब्बरवाल की ओर से देश का झंडा फहराया गया। बच्चों को स्कूल के टीचर्स की ओर से गणतंत्र दिवस की महत्वता के बारे में बताया गया। कार्यक्रम के अंत में स्कूल प्रिंसिपल वंदना सेठी की ओर से शहीदों को श्रद्वासुमन अर्पित करके याद किया गया।
एमजीएम पब्लिक स्कूल में मनाया गणतंत्र दिवस : एमजीएम पब्लिक स्कूल के प्रांगण में गणतंत्र दिवस मनाया गया। प्रिंसिपल पूनम शर्मा की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में छात्रों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया। इस अवसर पर देशभक्ति की भावना से ओत प्रोत छात्रों ने स्पीच, देशभक्ति के गीत ओर नाटक के माध्यम से गणतंत्र दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। किंडर गार्डन के नन्हें छात्रों ने विभिन्न राज्यों की संस्कृति पेश कर राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया। प्रिंसिपल पूनम ने बच्चों को गणतंत्र दिवस के बारे में बताकर ओर उन्हें अच्छा करने ओर अच्छा पाएं का संदेश दिया। उन्होंने छात्रों को नैतिक मूल्यों ओर समय के महत्व का महत्व बताया। इस अवसर पर स्कूल का स्टाफ ओर छात्र उपस्थित रहे।