पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • शिअद बाजीगर सैल की मीटिंग में लोकसभा चुनाव की पर हुई चर्चा

शिअद बाजीगर सैल की मीटिंग में लोकसभा चुनाव की पर हुई चर्चा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना - दीप नगर में शिरोमणि अकाली दल बादल के बाजीगर सैल की मीटिंग का आयोजन किया गया। सैल चेयरमैन महिंदर सिंह लालका ने मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव 2014 में बाजीगर सैल अहम भूमिका निभाने जा रहा है।
प्रदेश के के अलग अलग भागों में फैली सैल की ब्रांचों को सक्रिय होने के निर्देश दे दिए गए है। लालका ने पंजाब में हो रहे विकास का श्रेय डिप्टी सीएम सुखबीर बादल को देते हुए लालका ने कहा कि यही वजह है कि प्रदेश की जनता ने गठबंधन को दोबारा सरकार बनाने का मौका दिया है। मीटिंग में सचिन गुलाटी, प्रीत मरवाह, अमरजीत सिंह, प्रीत मरवाह, रविंदर सिंह, अवतार सिंह, गुरदेव सिंह, वाजिद अली, मनप्रीत कौर, आशू रानी, दीप कौर, रमेश कुमार व हंस कौर उपस्थित रहे।