पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जगराओं के लिए एडीसी की पोस्ट को सीएम की मंजूरी

जगराओं के लिए एडीसी की पोस्ट को सीएम की मंजूरी

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रमुख संवाददाता - लुधियाना
जगराओं में एडीसी की पोस्ट को मुख्यमंत्री परकाश सिंह बादल ने मंजूरी दे दी है। कैबिनेट से मंजूरी के बाद जगराओं में एडीसी नियुक्त हो जाएगा। खन्ना में एडीसी की नियुक्ति के बाद जिले में जगराओं दूसरी डिवीजन होगी जहां से लोगों के प्रशासनिक कार्य बिना लुधियाना आए वहीं से करवाए जा सकेंगे। लंबे समय से जगराओं निवासी स्थानीय स्तर पर ही एडीसी नियुक्त करने की मांग कर रहे थे। वर्तमान व्यवस्था के तहत जिला प्रशासन में दो एडीसी तैनात हैं। एडीसी विकास बलदेव सिंह केंद्र सरकार से जुड़े सारे प्रोजेक्ट हैंडल करने के साथ-साथ ग्रामीण इलाकों में चलाई जा रही लोक भलाई स्कीमों को देखते हैं। वहीं एडीसी जनरल नीरु कत्याल के पास आम्र्स लाइसेंस, जिले की सभी डिवीजन व सब डिवीजन की जिम्मेदारी है। जगराओं में एडीसी की तैनाती के फैसले से इन दोनों अधिकारियों के पास काम का बोझ तो कम होगा ही साथ ही जगराओं निवासियों को भी अब प्रशासनिक कार्यों के लिए लुधियाना भागने की बजाए जगराओं में बैठे एडीसी से काम करवाना ज्यादा आसान
हो जाएगा।