- Hindi News
- इफको की ओर से स्त्री कांफ्रेंस में दी गई खेती संबंधी जानकारी
इफको की ओर से स्त्री कांफ्रेंस में दी गई खेती संबंधी जानकारी
लुधियाना - पंजाब एग्रीकल्चरल युनिवर्सिटी के कैरों किसान घर में स्त्री कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। इसमें जिले की पचास सरकारी सोसायटी ने भाग लिया। इस दौरान मुख्य मेहमान के तौर पर उप रजिस्ट्रार इकबाल सिंह रंधावा शामिल हुए। इस अवसर पर पीएयू लुधियाना की ओर से डॉ. जगमोहन कौर ने खादों के बारे में जानकारी दी। इसी के साथ डा प्रतिभा गोयल ने लोगों को सही जीवन जीने के ढंग के बारे में हिदायत दी। कांफ्रेंस में मुख्य मेहमान इकबाल सिंह रंधावा ने इफको को कैंप लगाने की बधाई दी व कहा कि इफको ऐसी संस्था है जो खाद पैदा करने के साथ उसकी व्रतों के बारे में भी बताती है। चीफ एरिया मैनेजर परमजीत सिंह की ओर से इफको की जानकारी विस्तार के साथ दी गई। इस मौके पर इकबाल सिंह रंधावा डी.आर लुधियाना की ओर से इफको के सहयोग से बीबी अजमेर कौर को 1 लाख का संकट हरन बीमा चैक सौंपा गया।