पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीपीआई व सीपीएम ने बढ़ती महंगाई खिलाफ किया मार्च

सीपीआई व सीपीएम ने बढ़ती महंगाई खिलाफ किया मार्च

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - लुधियाना
पैट्रो-पदार्थों की बढ़ती कीमतों, महंगाई व बिगड़ती कानून व्यवस्था जैसे मुद्दों को लेकर वामपंथी दलों सीपीआई व सीपीएम ने शनिवार को सांझा तौर पर रोष मार्च निकाला। यह रोष मार्च रेलवे स्टेशन से शुरू होकर घंटाघर पर पहुंचने के बाद वामपंथी नेताओं ने नुक्कड़ सभा को संबोधित भी किया।
इस मौके पर वरिष्ठ वामपंथी नेताओं ने केंद्र व राज्य सरकारों को जनविरोधी करार देते हुए उन पर जमकर सियासी हमले भी किए। सीपीएम व सीपीआई के वरिष्ठ नेता कॉ.विजय मिश्रा, करतार सिंह बुआणी, सुखविंदर सिंह सेखों, गुलजार गोरिया, ओपी मेहता, डीपी मौड़ ने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने अपने संबोधन में आरोप लगाया कि केंद्र व राज्य सरकारें केवल वर्ग विशेष का भला करने में लगी हैं। जिसके चलते लैंड-सैंड माफिया हावी हैं। समाज में बेरोजगारी, महंगाई व अपराधों में बढ़ोतरी हो रही है। युवा वर्ग नशों की दलदल में फंसता जा रहा है। ड्रग माफिया को राजनेताओं का संरक्षण मिल रहा है। टैक्स के भारी बोझ तले दबी आम जनता कराह रही है।
वामपंथी नेताओं का रोष इस बात को लेकर रहा कि बिजली महंगी हो जाने के बावजूद नहीं मिल पा रही है। इसी तरह भारी टैक्स वसूली के बाद भी आम लोगों को मूलभूत सुविधाएं नहीं दी जा रही हैं। इन सभी समस्याओं को लेकर जनता को जागरूक करने के मकसद से वामपंथी दल जिले में जागरूकता अभियान चला रहे हैं। यह रोष मार्च उसी अभियान का हिस्सा है। इस दौरान दोनों दलों के नेता कॉ.जतिंदर पाल, बलदेव सिंह लताला, जगदीश, रमेश रतन, अमरजीत मट्टू, अवतार गिल, जगदीश चंदर, अमरनाथ कूमकलां, सुखमिंदर लोटे, देवराज, केवल सिंह, अनोद कुमार, मनजीत सिंह बूटा, रामाधार सिंह की खास मौजूदगी रही।



रेलवे स्टेशन से महंगाई के खिलाफ निकला रोष मार्च ।