- Hindi News
- माई भागो स्कीम के तहत स्टूडेंट्स को बांटीं साइकिलें
माई भागो स्कीम के तहत स्टूडेंट्स को बांटीं साइकिलें
भास्कर न्यूज - लुधियाना
गांव जलालदीवाल के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में करवाए गए एक समागम में छात्राओं को माई भागो स्कीम के तहत साइकिल वितरित किए। इसी तरह सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सहाजपुरा की 43 छात्राओं और सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गांव द्दाहुर की एक सो 15 छात्राओं को खालसा ने साइकिल वितरित किए। इस तरह खालसा ने प्लस वन और प्लस टू की कुल 194 छात्राओं को साइकिल वितरित किए। हलका इंचार्ज ने कहा कि पंजाब सरकार ने स्कूली छात्राओं को स्कूल आने जाने में कोई परेशानी न हो इसको मद्दे नजर रख ते हुए साइकिल वितरित की गई है। इस स्कीम के शुरू होने से अब छात्राओं को दूसरे गांवों के स्कूलों में पढऩे जाने के लिए पैदल नहीं चलना पड़ेगा। जिससे छात्राओं की सुरक्षा के साथ समय में भी बचत होगी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार छात्राओं को बेहतर शिक्षा व्यवस्था और सेहत सुविधाएं देने के लिए वचनबद्ध है। इस मौके पर बलजिंदर कौर कलसियां,चेयरमैन अमरजीत सिंह सहवाजपुरा, सरपंच स्वर्ण सिंह, चेयरमैन दर्शन सिंह, बूटा सिंह रंजीत सिंह, भ्रमजीत सिंह मौजूद थे।