- Hindi News
- बाब दीप सिंह के जन्म दिवस पर नगर कीर्तन और कीर्तन दरबार आज
बाब दीप सिंह के जन्म दिवस पर नगर कीर्तन और कीर्तन दरबार आज
भास्कर न्यूज - लुधियाना
यूथ सेवा सोसायटी द्वारा धन-धन बाबा दीप सिंह जी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में विशाल नगर कीर्तन और महान कीर्तन दरबार का आयोजन 26 जनवरी को किया जा रहा है। कार्यक्रम गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा न्यू हरगोबिन्द नगर में किया जाएगा। गुरदीप सिंह गोशा ने बताया रविवार को दोपहर एक बजे श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी की छत्रछाया में नगर कीर्तन का शुभारंभ होगा, जो नगर के विभिन्न स्थानों की परिक्रमा करते हुए देर शाम गुरुद्वारा दीवान हाल में सम्पन्न होगा।
शाम 6 बजे से
न्यू हरगोबिंद नगर स्थित नीले झंडे वाला गुरुद्वारा साहिब में कीर्तन दरबार सजाया जाएगा। जिसमें पंथ प्रसिद्घ रागी जत्थे भाई सुरिन्द्र सिंह जोधपुरी, जवद्दी टकसाल प्रमुख ज्ञानी अमीर सिंह जी, अखंड कीर्तनी जत्था के भाई सतिन्द्रपाल सिंह संगत को गुरबाणी के कीर्तन से निहाल करेंगे। वहीं,
खालसा अकाल पुरख की फौज, संत सिपाही अकादमी और धन धन श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार कमेटी के सदस्य शामिल होंगे।