पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रास्ते में घेरकर व्यक्ति को पीटकर किया घायल, पर्चा दर्ज

रास्ते में घेरकर व्यक्ति को पीटकर किया घायल, पर्चा दर्ज

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - लुधियाना
पुरानी रंजिश के कारण गांव धमोट-कलां में एक व्यक्ति ने रास्ते में घेरकर मारपीट कर एक व्यक्ति को घायल कर दिया। घायल बलवीर सिंह धमोट-कलां की शिकायत पर पायल पुलिस ने इसी गांव के सरबजीत सिंह के खिलाफ पर्चा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अभी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
शिकायतकर्ता बलवीर सिंह ने पुलिस को दर्ज कराए बयान में कहा है कि वीरवार शाम सात बजे वह गांव में जा रहा था। आरोपी सरबजीत सिंह ने उसे रास्ते में घेर लिया और गाली-गलौच करते हुए उसके साथ झगड़ा करना शुरू कर दिया। जब उसने विरोध किया तो आरोपी ने डंडे के साथ उसे पीटना शुरू कर दिया और घायल कर मौके से भाग गया। बाद में उसे सिविल अस्पताल पायल में दाखिल कराया गया व पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू
कर दी है।