पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • श्री मान जी; चालान काटने से नहीं, बिक्री पर पाबंदी से ही बंद होगे प्रेशर हॉर्न

श्री मान जी; चालान काटने से नहीं, बिक्री पर पाबंदी से ही बंद होगे प्रेशर हॉर्न

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
राजदीप सिंह सैनी - लुधियाना
पुलिस प्रेशर हार्न बजाने वालों पर कार्रवाई कर भले ही इनके प्रयोग पर रोक लगाने का प्रयास कर रही है। परंतु केवल चालान काटना ही इसे रोकने का तरीका नहीं है।
यदि प्रेशर हार्न पर पुलिस रोक लगाना चाहती है तो पहले
इसकी बिक्री पर भी रोक लगाए। क्योंकि जब तक इनकी बाजारों में बिक्री होती रहेगी, तब तक इन पर पुरी सरह से पाबंदी लगाना असंबंध होगा।
पुलिस प्रशासन ने पिछले एक सप्ताह में भले ही 200 चालान काटे है, पर इनके विक्रेताओं पर अभी भी नरम है। पुलिस को यदि सही तरीके से इन्हें रोकना है तो इनकी बिक्री पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।
जब तक इनकी बिक्री पर पाबंदी नहीं लगेगी, तब तक लोग इसका प्रयोग करने से नहीं हटेंगे। प्रशासन को लोगों की जिंदगियों को ध्यान में रखते हुए इसकी बिक्री पर रोक लगानी चाहिए।
पुलिस सुस्त चालक चुस्त
प्रेशर हार्न पर कार्रवाई को लेकर जहां पुलिस प्रशासन सुस्ती दिखा रहा है, वहीं इसका प्रयोग करने वाले लड़के अपनी चुस्ती का परिचय दे रहे है। वाहन चालक अपने वाहनों पर चेंजर लगाकर घूमते है। जैसे ही वह पुलिस के नाके को देखते है, तो तुरंत चेंजर के जरिए हार्न चेंज कर लेते है। जो पुलिस को चकमा देकर निकल जाते है। पुलिस को ऐसे चुस्त चालकों पर भी ध्यान रखना चाहिए।
नहीं होती गलियों में कार्रवाई
प्रेशर हार्न इतनी आवाज सड़कों पर नहीं करते जितना तंग गलियों में करते है। पुलिस चौक, चोराहों तथा मुख्य सड़कों पर तो नाके लगा देती है, पर इन तंग गलियों में इनकी कोई ध्यान नहीं है।
खुलेआम बिकते हैं
प्रेशर हॉर्नों की बिक्री शहर में खुलेआम हो रही है। शहर के अंदरूनी बाजार तथा मेन रोड की दुकानों के बाहर आम तौर पर सरेआम बिकते दिखाई देते है। जिन्हें देख कर भी पुलिस अनदेखी कर जाती है। शहर के गिल रोड स्थित स्कूटर पाट्र्स बाजार, माडल टाउन, माडल ग्राम व जोधेवाल बस्ती, जमालपुर, शिमलापुरी व अन्य पाश इलाकों में प्रेशर हॉर्नों की बिक्री खुलेआम होती है।



॥लोगों की जिंदगियों को ध्यान में रखते हुए हमारी तरफ से प्रेशर हॉर्न का प्रयोग करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा रही है। बाकायदा उनके हॉर्न भी उतार लिए जा रहे हैं। इसके खिलाफ शीर्घ ही मुहिम चलाई जाएगी। जो लोग नहीं मानेंगे उन पर कड़ी कार्रवाई होगी। निर्मल सिंह ढिल्लों पुलिस कमिश्नर