पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • थ्री व्हीलर ने साइकिल को मारी टक्कर, १ मौत

थ्री व्हीलर ने साइकिल को मारी टक्कर, १ मौत

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - लुधियाना
जमालपुर चौक के पास सड़क पार कर रहे दंपति को तेज रफ्तार थ्री व्हीलर ने टक्कर मार दी। जिसके चलते दंपति बुरी तरह से घायल हो गए। राहगीरों ने दोनों घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहां इलाज के दौरान घायल पति की मौत हो गई। थाना जमालपुर की पुलिस ने एलआईजी फ्लैट की गुरदीप कौर की शिकायत पर आरोपी थ्री व्हीलर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। घायल महिला ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह अपने पति के साथ साइकिल पर सवार होकर घर की तरफ आ रही थी। जब वह गुरुद्वारा कटानी कलां के पास सड़क पार करने लगे तो पीछे से आ रहे तेज रफ्तार थ्री व्हीलर ने दोनों को टक्कर मार दी। जिसके चलते दंपति सड़क पर गिर गए। राहगीरों ने घायल दंपति को सिविल अस्पताल पहुंचाया। जहा इलाज के दौरान घायल पति की मौत हो गई।