पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वामपंथी दलों की सक्रियता बढऩे से आप में हलचल

वामपंथी दलों की सक्रियता बढऩे से आप में हलचल

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - लुधियाना
लोकसभा चुनाव का समय नजदीक आने के साथ जिले में राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में प्रमुख वामपंथी दलों सीपीआई व सीपीएम ने सांझा सियासी अभियान शुरू किया है। जबकि आम आदमी पार्टी ने भी जिले में बैठकें करने के अलावा अपनी गतिविधियां बढ़ाई है। जिसे लेकर प्रमुख दलों कांग्रेस, शिअद व भाजपा के नेता चिंतित नजर आ रहे हैं। दरअसल वामपंथी दल व आम आदमी पार्टी लोस चुनाव में इन प्रमुख दलों के वोट-बैंक में सेंधमारी के खतरे को भांप रहे हैं। यहां काबिलेजिक्र है कि जिले में प्रमुख वामपंथी दलों का भले ही सीमित, लेकिन एक ठोस जनाधार रहा है। ऐसे में गत दिनों सीपीएम ने लोस चुनाव में लुधियाना सीट से अपना उम्मीदवार कॉ.सुखविंदर सिंह सेखों को घोषित कर दिया है। जबकि चुनाव में सीपीएम ने पीपीपी व शिअद लोंगोवाल के साथ सांझा मोर्चा बनाया है। साथ ही सीपीएम ने सीपीआई के साथ मिलकर संयुक्त राजनीतिक कार्यक्रम भी शुरू कर दिए हैं।