आंखों की जांच का मुफ्त चेकअप कैंप आज
भास्कर न्यूज - लुधियाना
श्री अमरनाथ सेवक मंडल की ओर से आंखों की जांच का मुफ्त चेकअप कैंप महंत नारायण दास पुरी व महंत दिनेशपुरी की अध्यक्षता में प्राचीन संगला वाला शिवाला मंदिर लगाया जा रहा है। जिसमें डॉक्टर बलबीर सिंह डंग द्वारा आंखों की जांच की जाएगी। श्री अमरनाथ सेवक मंडल के सदस्यों ने
बताया कि इस अवसर पर संस्था की और से जरूरतमंद लोगो को चश्में व दवाइयां मुफ्त
दी जाएगी। ये कैंप सुबह 10 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक लगाया जाएगा।