पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पार्षद के पति विश्वनाथ ठाकुर ने वॉर्ड 73 के निवासियों की सुनी समस्याएं

पार्षद के पति विश्वनाथ ठाकुर ने वॉर्ड 73 के निवासियों की सुनी समस्याएं

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - लुधियाना
वॉर्ड नंबर 73 गिल कालोनी की इलाका पार्षद बेबी ठाकुर के पति विश्व नाथ ठाकुर ने इलाके का दौरा किया व लोगों की घर-घर जाकर उनकी समस्याएं सुनी। लोगों ने उन्हें इलाके की सीवरेज, सफाई आदि की समस्याओं से अवगत कराया। लोगों ने कहा कि इलाके में सीवरेज काफी दिन से बंद पड़ा है। उन्होंने बताया इलाके में सफाई व्यवस्था भी ठीक नहीं है। जिसके लिए कई बार शिकायत भी की गई। ठाकुर ने कर्मचारियों को सफाई के आदेश दिए। उन्होंने कहा इलाके की अन्य समस्याएं भी जल्द ही दूर की जाएंगी। इस मौके पर रशपाल सिंह, भजन सिंह, काबुल सिंह, गरजा सिंह, अमित भारद्वाज, मुन्ना सिंह, चरणजीत सिंह, सरबजीत सिंह, हरदयाल सिंह, हरजिंदर सिंह आदि मौजूद रहे।