- Hindi News
- आज चैरिटेबल डिस्पेंसरी का उद्घाटन करेंगे प्रो.भंडारी
आज चैरिटेबल डिस्पेंसरी का उद्घाटन करेंगे प्रो.भंडारी
लुधियाना - गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को सुबह 11 बजे जवाहर नगर कैंप में एक चैरिटेबल डिस्पेंसरी का उद्घाटन भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रधान प्रो.राजिंदर भंडारी करेंगे। नवगठित गैर-सरकारी संस्था लोक सेवा केंद्र की देखरेख में इस डिस्पेंसरी में जरूरतमंद रोगियों को मुफ्त चिकित्सा सुविधा मुहैया कराई जाएगी।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के वार्ड प्रधान विनोद कुमार वीनू ने बताया कि लोक सेवा केंद्र का गठन समाजसेवा में रूचि रखने वाले इलाका निवासियों व भाजपा वर्करों ने संयुक्त तौर पर किया है। इस संस्था के जरिए समाजसेवा के अन्य कार्य भी किए जाएंगे।