- Hindi News
- पूर्व मंत्री के पोते की चोरी हुई कार का नहीं चला पता
पूर्व मंत्री के पोते की चोरी हुई कार का नहीं चला पता
लुधियाना - भाजपा के पूर्व मंत्री सतपाल गोसाई के पोते की शुक्रवार को उस वक्त कार चोरी हो गई थी जब वह चौड़ी सड़क पर कार खड़ी करके अपने एक रिश्तेदार से मिलने गए हुए थे। कार चोरी हुए 24 घंटे से ज्यादा का वक्त बीत गया है लेकिन पुलिस इस कार के बारे में कुछ भी पता नहीं लगा पाई है। बताया जाता है कि इस लाइट गोल्ड इनोवा कार पर पीबी-10 सी क्यू 2700 वीआईपी नंबर लगा है। कार के चोरी होने की रिपोर्ट थाना डिवीजन नंबर ३ में दर्ज है। बताया जाता है कि रविवार को गणतंत्र दिवस के मौके पर मुख्यमंत्री परकाश सिंह बादल समारोह में भाग लेंगे। इसके लिए वह आज ही शहर पहुंचे हैं। जिसके चलते शहर के सभी थानों की पुलिस वीआईपी ड्यूटी में व्यस्त हो गई है।