पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • निशुल्क सदस्यता के लिए आज लगेंगे आप के 150 काउंटर्स

निशुल्क सदस्यता के लिए आज लगेंगे आप के 150 काउंटर्स

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रमुख संवाददाता - लुधियाना
सदस्यता अभियान के तहत आम आदमी पार्टी 26 जनवरी को शहर के विभिन्न भागों में 150 काउंटर्स लगाने जा रही है। पंजाबी भवन में एक्टिव सदस्यों की मीटिंग के दौरान आप के प्रदेश संयोजक हरजोत सिंह बैंस ने यह खुलासा किया।
बैंस ने कहा कि आम आदमी पार्टी देश मे भष्ट्राचार के खिलाफ लडऩे के लिए वचनबद है और आम आदमी के जीवन को बेहतर बनाने के लिए दिल्ली में अरविंद केजरीवाल द्वारा उठाया गया कदम इसका उदाहरण है। पंजाब की सभी 13 सीटों पर लोकसभा चुनाव लडऩे की बात भी बैंस ने कही।
जिला संयोजक अजय मित्तल ने बताया कि 30 जनवरी तक जिले के सभी वार्डों और ब्लाक्स में कमेटियों का गठन कर दिया जाएगा ताकि आप का संदेश जन जन तक पहुंचाया जा सके।
जिला सचिव बलवीर अग्रवाल ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने पर गर्ग फर्नेस के दविंदर गर्ग डीसीएम प्रेजीडेंसी स्कूल की प्रिंसिपल अमिता मित्तल व मृदुला जैन का स्वागत किया।
पार्टी के जिला प्रवक्ता संदीप मिश्रा ने बताया 26 जनवरी को पार्टी जिले में 150 स्टॉल लगाएगी और इस में मैं भी हू आम आदमी सदस्यता अभियान के तहत मैंबर बनाए जाएगे । इस दौरान मौके कनव वत्स, जतिंदर पाल गुप्ता ,ऊषा त्यागी ,सोनिया बेकटर, शबनम, कविता, नाहर सिंह,अक्षय गुप्ता ,सुमिंदर सुद, रवि सचदेवा, अहबाब ग्रेवाल ,अमोलक सिंह उपस्थित रहे ।