- Hindi News
- प्रभु शिव की महिमा के गुणगान से मिलती है मानसिक रोगों से मुक्ति : अत्री
प्रभु शिव की महिमा के गुणगान से मिलती है मानसिक रोगों से मुक्ति : अत्री
भास्कर न्यूज - लुधियाना
भगवान शिव की महिमा का गुणगान व श्रवण करने से मनुष्य के मन को शांति मिलती है। उपरोक्त उदगार गंगा धाम वृद्ध आश्रम के संचालक गुरुदेव आनंद अत्री जी ने प्रार्थना सभा में श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कही। भगवान शिव की आराधना से मिलने वाले फल का वर्णन करते हुए अत्री जी ने कहा कि भगवान शिव के नाम की महिमा अमृत समान है। जिसके गुणगान व श्रवण करने से इंसान को मानसिक रोगों से मुक्ति मिलती है। वहीं राग-द्वेष के विकारों का विनाश होकर भीतर के रोग मिटते हैं। इसलिए नाम रूपी अमृत को पाने के लिए हमेशा तैयार रहें।