घर में बेच रहा था शराब, गिरफ्तार
लुधियाना - थाना लाडोवाल की पुलिस ने गांव बोकर डोगरा स्थित घर में रेड कर 30 बोतल अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने गांव बोकर डोगरा के रहने वाले बाबू के खिलाफ एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। हेड कांस्टेबल सुरिंदर सिंह ने बताया कि आरोपी सस्ते दाम में शराब लाकर घर में स्टोर कर महंगे दाम पर बेचता था। सूचना के आधार पर रेड शराब बरामद की है। आरोपी की तलाश जारी है।