- Hindi News
- त्रिशनित ने साइबर क्राइम के बारे में किया जागरूक
त्रिशनित ने साइबर क्राइम के बारे में किया जागरूक
भास्कर न्यूज - लुधियाना
डीएवी पब्लिक स्कूल बीआरएस नगर में पुलिस प्रशासन व टीएसी सिक्योरिटी सोल्यूशन की तरफ से साइबर क्राइम पर सेमिनार करवाया गया। प्रिंसिपल जसविंदर कौर सिद्धू के नेतृत्व में आयोजित सेमिनार में आठवीं से 11वीं कक्षा तक के स्टूडेंट ने हिस्सा लिया। इसमें स्टूडेंट्स की ओर से अंजाने में हो रहे साइबर क्राइम के बारे में जागरूक किया गया।एसीपी वेस्ट ध्रुमन निंबले व एथिकल हैकर त्रिशनित अरोड़ा ने सेमिनार में मौूजद एक हजार के करीब बच्चों को साइबर क्राइम व उसके उपायों के बारे में जानकारी दी। पुलिस विभाग को साइबर एक्सपर्ट के रूप में सेवाएं दे रहे त्रिशनित अरोड़ा ने स्टूडेंट्स को हैकिंग के तरीकों पर प्रकाश डाला। उन्होंने ईमेल, ईमेल बैंकिंग और लड़कियों के साथ होने वाले अपराधों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
इस मौके पर त्रिशनित ने पंजाब पुलिस व अन्य राज्यों की पुलिस के साथ मिलकर जो केस हल किए उनके बारे में विस्तार से जानकारी दी।प्रिंसिपल जसविंदर कौर सिद्धू ने बताया कि इस सेमिनार का उद्देश्य अपराधों को रोकने, आपराधिक मामलों को हल करने और नौजवानों को इंटरनेट क्राइम की जानकारी देना है। क्योंकि जानकारी के अभाव के चलते स्टूडेंट्स जाने-अंजाने में इस अपराध में फंस जाते हैं। जिससे उनका भविष्य अंधकारमय हो जाता है। उनको सुरक्षित समाज देने के लिए ऐसे प्रोग्राम करवाए जाने बहुत जरूरी हैं। प्रिंसिपल सिद्धू ने कहा कि स्टूडेंट्स को इन सबसे बचने की जानकारी होनी चाहिए।
सेमिनार में 8वीं से 11वीं कक्षा तक के स्टूडेंट ने हिस्सा लिया।