पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीएयू के फैकल्टी क्लब ने सालाना समारोह आयोजित किया

पीएयू के फैकल्टी क्लब ने सालाना समारोह आयोजित किया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - लुधियाना
पीएयू के फैकल्टी क्लब का सालना समारोह मनाया गया। सुखदेव भवन में आयोजित समारोह में पंजाब मंडी बोर्ड के चेयरमैन अजमेर सिंह लखोवाल मुख्य मेहमान थे। समारोह की अध्यक्षता वीसी डॉक्टर बलदेव सिंह ढिल्लों ने की। क्लब के प्रधान डॉक्टर प्रभजोत सिंह संधु ने सभी का धन्यवाद किया। समारोह में लखोवाल ने कहा कि पंजाब के किसानों ने इस यूनिवर्सिटी की तरफ से विकसित टेक्नोलॉजी को अपनाकर अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि हमें इस बात का मान है कि यूनिवर्सिटी सिर्फ इस देश में नहीं, बल्कि दुनिया में अलग पहचान रखती है। डॉ. ढिल्लों ने कहा कि हमें अच्छे कार्यों के लिए प्रभावशाली शख्सियतों से सीखना चाहिए। उन्होंने क्लब की तरफ से आयोजित सभ्याचारक प्रोग्राम की प्रशंसा की। इस मौके पर क्लब की तरफ से आयोजित अलग-अलग मुकाबलों के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए गए। मंच का संचालन कलाकार और यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिक डॉक्टर जसविंदर भल्ला ने किया।