घर के बाहर खड़ी कारें हुई चोरी
लुधियाना - टैगोर नगर सिविल लाइंस और न्यू मॉडल टाउन से घर के बाहर खड़ी कारें चोरी हो गईं। थाना डिवीजन नंबर 8 की पुलिस ने टैगोर नगर के रहने वाले लालजीत की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। टैगोर नगर में कार 25 जनवरी को चोरी हुई। जबकि मॉडल टाउन से कार 16 जनवरी को। दोनों कार मालिकों ने बताया कि कार घर के बाहर खड़ी की थी मगर सुबह कार नहीं थी। काफी ढूंढने के बाद भी कार नहीं मिलीं।