पड़ोसी ने नाबालिगा से किया दुष्कर्म
लुधियाना - मेहरबान स्थित प्रेम कॉलोनी इलाके में पड़ोसी द्वारा मानसिक रूप से बीमार नाबालिगा से दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस के पास मामला पहुंचते ही आरोपी व उसके परिवार के सदस्य फरार हो गए। पुलिस ने पीडि़ता के पिता के बयान पर आरोपी परमजीत के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।पीडि़ता के पिता ने बताया कि वह पहले पड़ोसी के घर में किराएदार था। लेकिन कुछ समय पहले ही उन्होंने अपना कमरा बदल लिया। उसकी बेटी अपने घर के बाहर खेल रही थी। जब काफी समय वापस नहीं आई तो उसकी पत्नी उसे ढूंढने गई। जब काफी समय के बाद बेटी घर वापस आई तो उसने हालत ठीक नहीं थी। जब उसे पूछा गया तो उसने अपनी मां को सारी बात बताई। लड़की ने बताया कि जब वह घर के बाहर खेल रही थी तो उसका पड़ोसी बहाने से उसे अपने घर ले गया और उसके साथ जबरदस्ती की। जबरदस्ती के दौरान मारने की धमकी भी देता रहा। इंस्पेक्टर मनिंदर सिंह ने बताया कि नाबालिगा का मेडिकल करवाया गया है। आरोपी की तलाश में रेड की जा रही है।