पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पीएयू में आयोजित ट्रेनिंग कैंप में दी मौसम की जानकारी

पीएयू में आयोजित ट्रेनिंग कैंप में दी मौसम की जानकारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना - पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी के क्लाइमेंट चेंज और एग्रीकल्चरल मैट्रोलॉजी स्कूल मौसम की तरफ से मौसम की जानकारी देने के लिए ट्रेनिंग कैंप आयोजित किया गया। ट्रेनिंग में कृषि विभाग पंजाब और गैर सरकारी संस्थाओं के सदस्यों ने भाग लिया। डॉ. कुकल ने बताया कि भारत सरकार के धरती विज्ञान मंत्रालय द्वारा इस ट्रेनिंग करवाई जा रही है। जिसका मुख्य मकसद किसानों तक मौसम की जानकारी पहुंचाना है। उन्होंने बताया कि इसके तहत पंजाब में पांच अलग-अलग स्टेशन स्थापित किए गए हैं और उनसे सूचना एकत्रित करने के लिए एक प्रोजेक्ट चलाया जा रहा है। स्कूल के वैज्ञानिक डॉ. केके गिल ने बताया कि इस बारे में सूचनाओं पर आधारित निर्देशों की तैयारी पर जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि भारती मौसम विभाग और यूनिवर्सिटी की वेबसाइट पर भी इस संबंधी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। विभाग के वैज्ञानिक डॉ. एसएस संधु ने दो गांव की तस्वीर सबके सामने रख कर मौसम की जानकारी दी।