‘जमीं आसमां की’ पुस्तक का विमोचन किया
भास्कर न्यूज - लुधियाना
प्रीत साहित्य सदन की ओर से डॉ. संजीव डावर की किताब ‘जमीं आसमां की’ का विमोचन किया गया। हिंदी के साहित्यकार डॉ. राकेश कुमार ने पुस्तक का विमोचन किया। डॉ. आशा जुनेजा, डॉ. अनु शर्मा व सागर सियालकोटी ने प्रपत्र पेश किया। किताब में लेखक द्वारा पेश की गई मानवीय संवेदना व मनुष्य के घुटन भरे भावों व संजीदगी को सभी ने बखूबी पेश किया।
कार्यक्रम में मुख्यातिथि गुरलीन कौर थीं। प्रोग्राम के दूसरे चरण में काव्य गोष्ठी का आयोजन हुआ जिसे आचार्य रजनीश की पुण्यतिथि को समर्पित किया गया। काव्य गोष्ठी में कवियों व शायरों ने हिंदी, पंजाबी, उर्दू और फारसी में रचनाएं प्रस्तुत कीं। जिन्हें मौजूद लोगों ने खूब सराहा।
प्रीत साहित्य सदन स्थित इस कार्यक्रम में ममता जैन, नीरोतमा मौदगिल, मोनिका अरोड़ा, रविंद्र अग्रवाल, पृतपाल शर्मा, गुरमुख सिंह चाणा, मनोह विजय, रमा शर्मा, केवल दीवाना, इंद्रजीत चौहान, संदीप बेताब, दिनेश हरमन, दिलीप अवध, कविता डाबर और नीरज ने हिस्सा लिया।
साहित्य सदन में डॉ. संजीव डावर की पुस्तक ‘जमीं आसमां की’ का विमोचन करते।