पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पोल खोल रैली करने वाले 36 टीईटी टीचर्स पहुंचे जेल

पोल खोल रैली करने वाले 36 टीईटी टीचर्स पहुंचे जेल

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिविल अस्पताल में करवाया मेडिकल करवाया
भास्कर न्यूज - लुधियाना
गणतंत्र दिवस पर अपनी मांगों को लेकर चतर सिंह पार्क में पोल खोल रैली करने के बाद पुलिस प्रशासन ने अध्यापक योग्यता परीक्षा पास बेरोजगार अध्यापक यूनियन के सदस्यों को काबू लिया है। लगभग साढ़े तीन सौ अध्यापकों को पुलिस ने अलग-अलग थानों में भेजा, जिसमें से 36 अध्यापक अब तक पुलिस हिरासत में है, जबकि अन्य को पुलिस ने छोड़ दिया है। उधर अध्यापकों का आरोप है कि वह शांत मई तरीके से अपनी रैली कर रहे थे, पुलिस ने उनको जबरदस्ती उठाया है। रविवार को चतर सिंह पार्क में टीईटी पास बेरोजगार अध्यापक यूनियन ने रैली की। जिसमें पिछले तीन वर्षों से रोजगार की मांग कर रहे टीचर्स े पंजाब सरकार के विरोध जताया। यूनियन के जिला प्रधान दीप राजा ने बताया कि राज्य सरकार टीईटी पास बेरोजगारों को भर्ती न करके स्टूडेंट के साथ खिलवाड़ कर रही है। राज्य कमेटी के सदस्य प्रिंस अरोड़ा ने कहा कि टीईटी की आड़ में सरकार अध्यापकों से करोड़ों रुपए वसूल चुकी है। रैली के बाद यूनियन के सदस्यों ने भारत नगर चौक तक शांत मई तरीके से रैली निकालने वाले थे। लेकिन जब वह इसके लिए पार्क से बाहर आए तो पुलिस ने सभी अध्यापकों को बसों में भर लिया और अलग-अलग थानों में ले गए। वहां से फीमेल अध्यापकों को पीएयू थाने में ले जाकर छोड़ दिया। राज्य कमेटी के सदस्य प्रिंस अरोड़ा ने कहा कि 36 अध्यापक अभी भी पुलिस ने नहीं छोड़े और उनको मेडिकल के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया है।